Press "Enter" to skip to content

जन विश्वास यात्रा में बोले तेजस्वी यादव, “हमलोग तोड़ने नहीं जोड़ने में करते हैं विश्वास”

मुजफ्फरपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं।  यात्रा के दौरान वे जनता के बीच जाकर लोकसभा चुनाव अभियान का भी आगाज कर रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी के इस यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड से हो रही है। जहां तेजस्वी ने खुद की पार्टी पर लगने वाले धब्बे को लेकर भी बड़ा एलान किया है।

Public relations campaign launched for Tejashwi's visit | तेजस्वी की यात्रा  के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान: कल सकरी मैदान में होगी जनसभा, लोगों से बड़ी  संख्या में ...

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि- कुछ लोग कहते हैं राजद माई की पार्टी है , लेकिन आज उनलोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (MY) की पार्टी है बल्कि ये बाप (BAAP)की पार्टी है। अब आपको इसका मतलब समझना होगा। यहां B का मतलब है – बहुजन,A का मतलब -अगड़ा,A का मतलब – आधी आबादी, P का मतलब -पुअर या गरीब की पार्टी है।

तो हमलोग A टू Z वाले लोग हैं। सभी बहुजन आ गए, सभी अगड़ा लोग आ गए, आधी आबादी सभी महिलाएं आ गईं, सभी पूअर हमारे गरीब आ गए। तो ये माय के साथ ही साथ बाप की भी पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग जोड़ने वाले लोग हैं तोड़ने वाले लोग नहीं हैं। हमलोग प्यार की बात करते हैं और एकता की बात करते हैं। लेकिन, भाजपा वाला लोग छोड़ना चाहता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *