मुजफ्फरपुर जिले के आम गोला रोड स्थित तुरहा भवन न्यास के तत्वाधान में कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जहां अलग-अलग जिलों से तुरहा समाज से प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अमरनाथ साहा, डॉ. महेश चंद्र प्रसाद व विजय ने कहा कि इस समाज को हमेशा वंचित रखा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार ने अमर शहीद अकलू तुरहा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया। अध्यक्ष अमरनाथ साहा ने कहा कि पटना में तुरहा समाज का भव्य निर्माण कार्य संगठन संपन्न होने जा रहा है। इसमें सभी से सहयोग की अपील की गई।

उपाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने तुरहा जाति को सत्ता में भागीदारी से वंचित रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़ा अत्यंत पिछड़ा तुरहा समाज सत्ता से कोसों दूर शून्य पर है जबकि तुरहा जाति की आबादी बिहार में 30 लाख से अधिक है। मौके पर द्वारिका साह, धर्मनाथ साह, राजेश समेत अन्य लोग शामिल रहे।












Be First to Comment