Press "Enter" to skip to content

रामलला के स्वागत में रंग-बिरंगे फूलों से सजा अयोध्या का राम मंदिर, देखें खूबसूरत तस्वीरें ….

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या में भरपूर रौनक है। राम मंदिर में चकाचौंध है और राम की नगरी जगमगा रही है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रात के वक्त रोशनी में राम मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है। फूलों की खूबसूरत सजावट इसे बेहद भव्य और दिव्य बना रही है। साथ ही इसकी बनावट भी बेहद खूबसूरत लग रही है। गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या में इससे जुड़े सभी अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

रंग-बिरंगे फूलों से सजा अयोध्या का राम मंदिर, देखे खूबसूरत तस्वीरें -  inside pics of ram mandir ayodhya-mobile

वीडियो में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर में चल रही सजावट को दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक,  मंदिर के पिलर को फूलों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर के ऊपरी हिस्से को भी बेहद खूबसूरत अंदाज में संवारा जा रहा है। इस काम के लिए तमाम कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अंदरूनी भाग में भी फूल लगाए गए हैं। मूल रूप से पीले, सफेद, बैंगनी और लाल रंग के फूलों को प्रमुखता दी जा रही है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा में अब मात्र दो ही दिन का समय बाकी रह गया है।

रंग-बिरंगे फूलों से सजा अयोध्या का राम मंदिर, देखे खूबसूरत तस्वीरें -  inside pics of ram mandir ayodhya-mobile

 

गौरतलब है कि राम मंदिर को शास्त्रीय परंपरा के अनुसार नागर शैली में बनाया गया है। इसकी लंबाई पूर्व से पश्चिम 380 फीट, जबकि चौड़ा 250 फीट है। वहीं, मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। वास्तुकला की नागर शैली की उत्पत्ति उत्तर भारत में हुई है। इस शैली में बनाए गए मंदिरों के पिरामिड काफी ऊंचे होते हैं और इन्हें शिखर कहा जाता है।

फूलों से सजा अयोध्या का राम मंदिर, देखें तस्वीरें

मंदिर के शीर्ष पर कलश बने होते हैं। राम मंदिर के पिलर्स और दीवारों पर देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं। मंदिर कुल तीन मंजिलों का है और हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। इसमें कुल 392 पिलर्स और 44 दरवाजे हैं।

रंग-बिरंगे फूलों से सजा अयोध्या का राम मंदिर, देखे खूबसूरत तस्वीरें -  inside pics of ram mandir ayodhya-mobile

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे। पीएम मोदी भी 11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं। इन दिनों वह मात्र नारियल पानी पी रहे हैं और जमीन पर कंबल बिछाकर सो रहे हैं। इसके अलावा ब्रह्ममुहूर्त में उठकर विशेष मंत्र का जाप भी कर रहे हैं।

सदियों का इंतजार, प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजा राम दरबार, देखिए आकर्षक  लाइटिंग और फूलों से सुसज्जित मंदिर - ShreeKanchanpath

अयोध्या में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है और इसे सजाया संवारा जा रहा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नरेंद्र योगी खुद अयोध्या पहुंचे थे और तैयारियों का जायजा लेने के साथ जरूरी दिशानिर्देश भी दिए थे।

Share This Article
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *