Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में मार्गशीर्ष व अगहन पूर्णिमा पर साहू पोखर पर हुई गंगा महाआरती

मुजफ्फरपुर: साहू पोखर पूजा समिति द्वारा मार्गशीर्ष व अगहन पूर्णिमा पर साहू पोखर पर गंगा महाआरती की गई।पंडित आचार्य अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। इसके पूर्व विधि-विधान से पोखर शुद्धिकरण गाय के दुध, दही, गोबर, गौमुत्र, घी और गंगाजल डाल कर किया गया। उसके उपरांत हनुमान चलिसा, बजरंगबाण और जय श्री राम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।  पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि हर माह साहूपोखर पर पुर्णिमा के अवसर पर मां गंगा की पूजा अर्चना और महाआरती की जाती है। अगहन की पुर्णिमा का विशेष महत्व है इस दिन माता अन्नपूर्णा, भगवान दत्तात्रेय और माता त्रिपुरभैरवी का प्राकट्य दिवस है। इसलिए इस दिन के पूजा-अर्चना से माता गंगा भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ इन देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।पूजा के साथ साथ लोगों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया, कि वे हर जल को चाहे वह जल नदी का हो, पोखर का हो, तालाब का हो या कुंआ का हो या घर का सभी को मां गंगा मान कर उसका सम्मान करे और संरक्षण करे। साथ ही प्रभात कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से मां गंगा की महिमा पूरे विश्व मे विद्यमान है उसी प्रकार से भारतवर्ष का परचम पूरे विश्व मे फैले और मां गंगा, शिव और हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे ऐसी कामना की गई।

इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, सचिव रमण मिश्रा, राजेन्द्र झा, श्रीरंजन साहू,  तारा गुप्ता, आकाश चौधरी, विक्की साहू, आर्यन तिवारी, सागर कुमार, कोमल,कुमार मित्रा, सोनल, ललिता गुप्ता,रिया, जीया, रूबी, बबलू चौहान, अजय, दिनेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *