Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न 

मुजफ्फरपुर जिले के पार्वती विवाह भवन में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं संचालन उत्तम कुमार उर्फ गुड्डू ने की। बैठक में महासंघ के जिला कार्यकारिणी कमिटी सहित विश्वकर्मा के पांचों पुत्रों लोहार, स्वर्णकार, कसेरा, ठठेरा, कुम्हार एवं बढ़ई समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया एवं जिला सम्मेलन करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की।

भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की कार्यकर्ता बैठक संपन्न - BIHAR PATRIKA (बिहार  पत्रिका) :: बदलाव का पथिक

 

बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि आजादी से अब तक विश्वकर्मा समाज अलग – अलग लड़ाई लड़कर कुछ खास प्राप्त नहीं कर पाए हैं। इसी तरह रवैया बना रहा तो विश्वकर्मा समाज पलायन होते चले जायेंगे।

विश्वकर्मा समाज किसी से भेदभाव नहीं रखते हैं, जीवन से लेकर मरण तक सबके काम आते हैं । विश्वकर्मा समाज सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक रूप से उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति ही विकास की कुंजी है। अब समय को नष्ट ना करें, किसी के बहकावे में न आएं। फरवरी माह में होने जा रही पटना के गांधी मैदान में विश्वकर्मा अधिकार रैली में एकजुट होकर अपनी ताकत की परिचय देते हुए अपनी वोट पावर को पहचाने एवं अपने संगठित वोट को प्रदर्शित करें।

वहीं मौके पर वरुण कुमार व शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि भारतीय विश्वकर्मा महासंघ का कॉन्सेप्ट हम विश्वकर्मा वंशियो के लिए संजीवनी की तरह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद के विराट नेतृत्व में विश्वकर्मा के पांचों पुत्रों के वंशज एक होकर अपनी एकता की परिचय देंगे। साथ ही, मुकुल आनंद ने बताया कि 5 फरवरी 2024 को पटना के गांधी मैदान में होने जा रही महारैली में लाखों की संख्या में पहुंचकर विश्वकर्मा समाज अपनी ताकत दिखाएंगे। कार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन मुकेश शर्मा ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन गणेश मिस्त्री ने किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *