Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई महामना एवं एबी वाजपेयी की जयंती 

मुजफ्फरपुर जिले के स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में सुशासन दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दो भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ये महापुरुष सदियों तक याद किए जाएंगे। वहीं समारोह में पूर्व मंत्री ने उपस्थित जनसमूह से हाथ उठवाकर कलमबाग रोड का नाम “अटल पथ” करने की घोषणा मुजफ्फरपुर नगर निगम के महापौर निर्मला साहू से कराई।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ राजेश वर्मा ने उपस्थित नौजवानों से अटल जी के आदर्शो को जीवन में उतार कर भाजपा के साथ चलने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निधन के उपरांत अटल बिहारी वाजपेयी पर ही भाजपा के साथ साथ पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की जिम्मेदारी आन पड़ी।

सार्थ ही, महापौर निर्मला साहू, उप महापौर डॉ मोनालिसा, पूर्व विधान पार्षद प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ गीतादेवी, डॉ ममता रानी, पूर्व मेयर सुरेश कुमार,  पवन दूबे, रमेश केजरीवाल, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, अमित रंजन, अनिल गुप्ता, नन्दकिशोर ठाकुर, धीरज सिंह, डा नवीन कुमार एवं अन्य लोगों ने समारोह को संबोधित किया। वहीं संचालन विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष राजन भारद्वाज एवं धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार ने किया।

मौके पर रंजन ओझा, आनंद प्रकाश मिंटू, केशव चौबे, डॉ हरिकिशोर प्रसाद सिंह, अमित कुमार युवा मोर्चा, राघवेन्द्र शर्मा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, विजय पांडेय, हरिकिशोर उपाध्याय, राहुल कुमार, संतोष कुमार, अरुण तिवारी, चुन्नू रजक, चंदन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *