मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखण्ड के बाराडीह धनौर में समाजसेवी डॉ० ब्रह्मानंद साहनी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ लोगों को दवा वितरण करने का कार्य किया गया। चिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिली ।
समाजसेवी डॉ० ब्रह्मानंद साहनी ने कहा कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रो में असहाय, जरूरतमंद लोगों के बीच शिविर आयोजित किया जाता है जिससे सभी स्वस्थ रहे और ठंड के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है।

आगे भी शहर के लगभग हर प्रखंड में शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां निःशुल्क जांच के साथ दवा वितरित भी की जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी ब्रजेश कुमार, रानी कुमारी, मदन पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

















Be First to Comment