Press "Enter" to skip to content

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई रामदयालु सिंह की 80वीं पुण्यतिथि

मुजफ्फरपुर जिले के तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में 28 नवंबर मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामदयालु सिंह की 80वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष सह कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमेश कुमार राम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि रामदयालु सिंह ने शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए सब कुछ दान कर दिया, आजादी के पूर्व गठित बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।

मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, मयंक कुमार मुन्ना, चौधरी राशिद हुसैन, महताब आलम सिद्दकी, कृष्ण मुरारी सिंह, केदार सिंह पटेल, कौशल किशोर चौधरी, लक्ष्मण ठाकुर, विजय यादव, के शाही, मोजक्कीर रहमान, विक्की चौधरी, जावेद खां, सुमन ओझा, त्रिभुवन पटेल, मो सोवेब, मनौवर आजम, विकास कुमार टुल्लू, राजू साहनी, कुसुम कुमारी, सुभम कुमार, अब्दुल सतार, रॉवशंकर राय, राधाकृष्ण सिंह, मोहन कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *