मुजफ्फरपुर: जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरपुर द्वारा आज 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जहां कमेटी के सदस्यों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर फुल चढ़ाया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने चाचा नेहरू के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, महापर्व छठ पूजा को लेकर शहरवासियों को हर्षोल्लास से पर्व मनाने की शुभकामनाएं दी।
Be First to Comment