Press "Enter" to skip to content

“नीतीश कुमार ने बिहार का किया अपमान, मेंटल हो चुके हैं सीएम पद से दें इस्तीफा” विजय सिन्हा

जनसंख्या नियंत्रण पर दिए नीतीश कुमार के बयान पर बिहार विधानसभा के बाहर और अंदर सियासी घमासान जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अपने बयान पर माफी मांग ली और कहा कि अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है। तो वो माफी मांग रहे हैं। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का अपमान किया है। वो मेंटल हो चुके हैं। उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बिहार: महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर CM नीतीश कुमार ने मांगी माफी, कही ये  बात । Bihar CM Nitish Kumar apologized for his controversial statement on  women - India TV Hindi

विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र हो चुकी है, यादाश्त भी कमजोर हो गई है, और वो मेंटल हो गए हैं। अब उन्हें सीएम पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार के बयान ने बिहार को शर्मसार किया है। और जातीय उन्माद पैदाकर बिहार में आग लगाने चाहते है। ऐसे मुख्यमंत्री स्वीकार नहीं है। वहीं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के विवादित बयान को वो सेक्स एजुकेशन बता रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हम लोग महिलाओं की पढ़ाई पर जोर दे रहे हैं। बीते 6 साल में जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगी है। अगर लड़की मैट्रिक पास है। तो देश का प्रजनन दर 2 फीसदी है। और अगर बिहार में भी 2% है। और मैट्रिक से ज्यादा पति-पत्नी पढ़े हैं तो देश की प्रजनन दर 1.7 फीसदी है। और बिहार की 1.6 फीसदी है। ये जानकर हमें बहुत खुशी होती है।

नीतीश ने कहा कि अगर मेरी किसी बात से तकलीफ हुई है तो मैं अपनी निंदा करता हूं और बात वापस लेता हूं। मैं दुख प्रकट करता हूं। महिला के हित में बहुत काम हुआ है। सदन में नीतीश कुमार जब सफाई दे रहे थे, तब भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। इससे पहले जब सीएम नीतीश विधानसभा पहुंचे थे। तो बीजेपी विधायकों ने उन्हें घेर लिया था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *