मुजफ्फरपुर: 29 अक्टूबर रविवार को कांटी व मड़बन प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 5 नवंबर को होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। उक्त सभा में दो लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। अमित शाह के मुजफ्फरपुर आने की खबर से गांव के लोगों में काफी उत्साह है। लोग अपने साधन से हवाई अड्डा पहुंच कर बड़ी संख्या में इतिहास कायम करेंगे।
अजीत कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा जनहित में जो कार्य किए गए हैं, उससे समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच मोदी जी के प्रति भारी विश्वास व उत्साह है। जनसंपर्क अभियान के क्रम में जरूरतमंद लोगों की उमड़ती भीड़ इसका स्पष्ट प्रमाण है। श्री कुमार ने कहा कि जिस प्रकार अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के लोग तैयारी में जुटें है, उससे प्रतीत होता है की 5 नवंबर की सभा ऐतिहासिक होगी।
जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मंत्री रविवार को क्षेत्र के साइन, मधुकर छपरा, साइन बृजलाल , साइन पट्टी बंगरा मैशाहां, मखदुमपुर कोदरिया, खलीलपुर, दरापट्टी, जियन आदि गांव में लोगों से मिलकर उन्हें न्योता दिया तथा उनसे अमित शाह के सभा में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया।
इस मौके पर जनसंपर्क अभियान में श्री कुमार के साथ मुखिया ज्ञान कौशिक ,सुमन कुमार सिंह ,चिंटू पांडे ,पूर्व प्रमुख मुकेश पांडे, मोहम्मद शमीम ,जय किशन कुमार चौहान, मोहम्मद सगीर, विद्या महतो आदि प्रमुख लोग शामिल थे।











Be First to Comment