Press "Enter" to skip to content

बिहार पुलिस का मुखबिर बनो, पाओ 3 लाख तक का इनाम; एडीजी ने बताई पूरी प्रक्रिया

पटना: बिहार पुलिस अब अपने मददगारों को 3 लाख तक की इनामी राशि देगी। इसका ऐलान पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने किया। पुलिस अवैध श’राब त’स्करी, अवै’ध खनन, सोशल मीडिया के जरिए उन्माद फैलाने वालों के बारे में जानकारी देने वालों को 3 लाख तक का इनाम देगी। वैसे इससे पहले भी पुलिस मुखबिरों को पुरस्कार के तौर पर नगद देती थी। लेकिन अब इनामी राशि को बढ़ा दिया है। और अब नागरिक भी पुलिस की मदद करके लखपति बन सकते हैं।

Police Shoot Van Driver For Bribe In Danapur Area Of Patna Bihar During  Lockdown For Covid 19 - पटना: लॉकडाउन के दौरान आलू वैन चालक से पुलिसवालों  ने मांगी रिश्वत, नहीं दिया

पुलिस अधिकारी रैंक के हिसाब से इनामी राशि की घोषणा कर सकते हैं। जैसे पुलिस अधीक्षक यानी एसपी 25 हजार तक का इनाम दे सकते हैं। तो वहीं  रेंज के आईजी, डीआईजी 50 हजार तक के इनाम और अतिरिक्त महानिदेशक एक लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सबसे ज्यादा तीन लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं।

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि बिहार सरकार और पुलिस विभाग ने निर्णय लिया है कि आम जनता अगर आप’राधिक  मामलों में पुलिस की सहायता करती है तो उस अप’राध में संलिप्त अप’राधी पर घोषित इनाम उन्हें दिया जाएगा। साथ ही उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। दरअसल पुलिस विभाग ने गृह विभाग से इनामी राशि बढ़ाने की सिफारिश की थी। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। और अब पुलिस के मदद करने वालों को ज्यादा इनामी राशि दी जाएगी। गृह विभाग ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है।

बीते कुछ दिनों में बिहार में पुलिस पर ह’मले की घट’नाओं में इजाफा हुआ है। ज्यादातर बालू मा’फिया और श’राब त’स्कर उत्पाद और पुलिस टीम पर ह’मला करते हैं। ऐसे में अगर स्थानीय नागरिक किसी बड़ी घट’ना और सा’जिश रचने वालों के संबंध में पुलिस को जानकारी देती है। तो वो इनाम का हकदार बन सकता है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *