Press "Enter" to skip to content

पर्व-त्योहार को लेकर बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

पटना: पर्व-त्योहार को लेकर बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। केवल विशेष परिस्थितियों पर ही पुलिसकर्मियों को अवकाश मिलेगा। अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) संजय सिंह ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर मुख्यालय स्तर से 12,500 अतिरिक्त सिपाही जिलों में भेजे जाएंगे। इसके अलावा 33 कंपनी बिहार सशस्त्र पुलिस और 4500 होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा केंद्रीय बलों की 12 कंपनी भी मांगी गई है। इसके साथ ही आर्म्स वेरिफिकेशन भी शुरू कर दिया गया है। अभी तक 73,593 हथियारों में से 52,000 से अधिक का सत्यापन किया चुका है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *