Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: हम पार्टी के सदस्यों ने केक काटकर मनाया पार्टी का आंठवा स्थापना दिवस

मुजफ्फरपुर: शहर में माड़ीपुर के एसके बैंक्वेंट हॉल में हम पार्टी की ओर से केक काट कर पार्टी का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी की अध्यक्षता अध्यक्ष शरीफुल हक ने की। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजर आलम ने कहा कि यह पार्टी गरीबों की पार्टी है और गरीबों के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रही है।

उन्होंने आशुतोष शाही की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि जिले में अपराध बढ़ रहा हैं और पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने के बजाए अंधेरे में तीर चला रही है। जिलाध्यक्ष शरीफुल हक ने कहा कि यह हत्या जिस तरह से की गयी है, वह पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती है। अगर प्रशासन सही दिशा में कार्रवाई नहीं करता है तो हम पार्टी सड़क पर उतरेगी।

महिला सेल की जिलाध्यक्ष डॉ स्नेह लता पांडेय, महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार, सकरा प्रखंड अध्यक्ष महेश पासवान, कांटी प्रखंड अध्यक्ष बृजेश सिंह, मोतीपुर प्रखंड अध्यक्ष हसरत अंसारी, मुशहरी अध्यक्ष मुंशी राय, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार गुप्ता, चितरंजन वर्मा, रूपेश पासवान, लोकेश कुमार, प्रदेश सचिव रेखा देवी, जिला उपाध्यक्ष जमशेद हसन, नबी आलम, साहेबगंज प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बसंत मांझी, अधिवक्ता सेल के जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *