Press "Enter" to skip to content

बिहार: खेल-खेल में चली बं’दूक, 9 साल के बच्चे ने बड़े भाई को गो’ली मा’री; मौ’त

बिहार के भभुआ में खेल-खेल में गोली चलने से 13 साल के एक लड़के की मौ’त हो गई। मामला शहर के वार्ड नंबर 14 का है। मृ’तक की पहचान राज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह सासाराम के कबीरगंज का रहने वाला था और एक समारोह में शामिल होने परिवार के साथ मामा के घर भभुआ आया था। बुधवार सुबह वह अपने 9 साल के छोटे भाई बिगन कुमार के साथ खेल रहा था। तभी बिगन के हाथ लो’डेड पि’स्टल लग गई। गलती से उसने ट्रिगर दबा दिया और गोलू की छाती पर गो’ली लग गई।

दर्दनाक हादसा : 1 साल के बच्चे ने खेल खेल में 25 साल के शख्स पर चला दी गोली  | State - Paliwalwani - Latest Hindi News

पुलिस के मुताबिक गंभीर अवस्था में गोलू को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही द’म तो’ड़ दिया। सदर थाना के एसएचओ रामानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम मृ’तक के मामा पंकज कुमार के घर पहुंची। हालांकि, परिवार के सभी लोग इससे पहले ही भाग निकले। बताया जा रहा है कि बं’दूक बिना लाइसेंस की थी। पुलिस को मौके से हथि’यार नहीं मिला है।

पुलिस ने बच्चों के मामा के खिलाफ लापरवाही से मौ’त और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आ’रोपी की गिर’फ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। बच्चे के हाथ में बं’दूक कैसे आई यह मामा पंकज की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *