मुजफ्फरपुर: बिहार के शिक्षा विभाग में मचे घमासान के बीच राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार को घेरा है। और कहा कि शिक्षक सड़क पर हैं, उनके ऊपर सरकार ला’ठी चलवा रही है। और शिक्षा विभाग के मंत्री और अधिकारी नहले और दहले है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री जी आपका शिक्षा विभाग है या कव्वाली का अखाड़ा ? जहां एक सनकी मंत्री और एक महासनकी अधिकारी के बीच भिड़ंत चल रहा है।”
मुजफ्फरपुर में सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में अराजक माहौल हो गया है। सरकार में अप’राध, भ्र’ष्टाचार तेजी से बढ़ा है। वहीं लैंड फॉर जॉब स्कैम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हुई चार्जशीट पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार को ऐसे सवालों का जवाब देना चाहिए। पिछली बार महागठबंधन से अलग होने पर उन्होंने तेजस्वी पर दर्ज केस को बड़ा कारण बताया था। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है। पहले वाले और अभी वाले नीतीश कुमार में काफी फर्क है। नीतीश कुमार खुद को मटियामेट करने में लग गए है। लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें सत्ता से हटाने का मूड बना लिया है।

मंत्री और अधिकारी नहले पर दहला
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक सड़क पर है। उनके ऊपर सरकार लाठी चलवा रही है। शिक्षा विभाग के मंत्री और अधिकारी नहले और दहले है। बिहार में शरा’बबंदी गरीबों को चूसने वाला कानून है। बिहार में विकास की र’फ्तार थम गई है, पीएम बनने का सपना नीतीश का कभी पूरा नहीं होगा। कुशवाहा ने कहा कि बिहार के सभी जिले में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
वहीं समान नागरिक संहिता मामले पर उन्होने कहा कि समर्थन और विरोध करने वाले को भी इसकी जानकारी नहीं है। इसका ड्राफ्ट तैयार होने के बाद ही इस पर बोलना सही होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष मदन चौधरी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा, रेयाज अहमद, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, रौशन कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा मौजूद रहे।
Be First to Comment