Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “मन की बात” का 102वां संस्करण हुआ प्रसारित

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित अमेरिकी विदेश यात्रा के कारण हर महीने अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात का इस महीने तीसरे रविवार को 102वां संस्करण प्रसारित हुआ। जिसको भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के 1935 बूथों पर सुना गया।

इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भाजपा के स्थानीय जिला कार्यालय में जिला मुख्यालय में रहने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मन की बात के इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने टीबी मुक्त भारत के लक्षय पर प्रकाश डाला साथ ही स्वरोजगार और खेल जगत विशेषकर महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मन की बात में पीएम मोदी जिस प्रकार के विषयों को उठाते हैं उससे समाज में हमेसा प्रेरणा मिलती है।

साथ ही स्वरोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को इस माध्यम से प्रधानमंत्री प्रोत्साहित करते हैं। और किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की सक्सेस स्टोरी को देश ही नही बल्कि विश्व पटल पर सामने लाते है जिससे जनमानस में साकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है और विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ता है।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, गीता कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला टींकू, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव एवं शान्तनु शेखर, श्लोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार नेताजी, अनिला देवी, रूपा श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *