जहानाबाद: एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवाह के प्रति लोगों की सोच बदलने और अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित की बात करते हैं। प्रेमी जोड़े को अंतरजातीय विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर आर्थिक सहायक प्रदान की जाती है। वही जहानाबाद में एक लड़की को अंतरजातीय विवाह करना भारी पड़ गया। लड़की ने महादलित समुदाय के युवक से लव मैरिज किया जो ‘उसके भाई को नागवार गुजरा। बहन के इस कदम को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और अपने दलित बहनोई की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। घ’टना पटना के मसौढ़ी मेहंदीपुर गांव के पास की है। इस घ’टना से पीड़ि’ता काफी सदमें में है।
![]()
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी भोजपुर जिले के कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार की रहने वाली कविता कुमारी और अपने परिवार के साथ पटना जा रहा था। तभी कविता का भाई उसका पीछा करते हुए मसौढ़ी के पास मेहंदीपुर के पास गाड़ी रोकवा कर परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगा और अपने बहनोई अरुण कुमार को माथे में गो’ली मा’र दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कविता का भाई मौके से भागने में सफल रहा।

परिजन घा’यल हालत में अरुण को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। इस घट’ना से कविता काफी सदमें में है और अपने भाई को कोस रही है। उसका कहना है कि 2018 में उसने अरुण के साथ प्रेम विवाह किया था और 2021 में कोर्ट मैरिज कर लिया था। दोनों ने अ॑तरजातीय शादी की जिससे उनका परिवार नाराज चल रहा था। मेरा भाई भी इससे काफी गुस्से में था। आज उसने पति अरुण की गो’ली मा’रकर ह’त्या’ कर दी।

कविता ने बताया कि वो सोनार जाति से आती है और पति महादलित रविदास परिवार से आते थे। यह शादी मायके वालों को मंजूर नहीं था। मायके वालों के विरुद्ध जाकर कविता ने अरुण से शादी की थी। आज अरुण की ह’त्या कर दी गयी। घ’टना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस घ’टना से कविता काफी सदमें में है उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। वही मृ’तक अरुण के परिजनों के बीच भी कोहराम मचा हुआ है।














Be First to Comment