Press "Enter" to skip to content

बिहार: सड़क हा’दसे में बीजेपी मंडल अध्यक्ष की मौ’त, उनकी रिश्तेदार की हा’लत ना’जुक

आरा: बिहार के भोजपुर में सड़क हाद’सा हुआ है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास सड़क दुर्घ’टना में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष सह जमीरा पंचायत के पूर्व सरपंच की मौ’त हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ज’ख्मी को उठाकर स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृ’तक के श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृ’तक व्यक्ति की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी सुधीर कुमार के रुप में हुई।

Thumbnail image

स्थानीय लोगों के मुताबिक बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार अपनी साली के साथ बड़ाहरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर मंदिर में पूजा कर वापस लौट रहे थे. उसी समय अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार को कु’चल दिया. जिससे दौलतपुर इलाके के पास सुधीर कुमार की बाइक पलटने से दोनों गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ज’ख्मियों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने पूर्व सरपंच को मृ’त घोषित कर दिया. जबकि साली का इलाज जारी है।

मृ’तक के जीजा गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि सुधीर कुमार अपनी साली के साथ बाइक से बखोरापुर मंदिर पूजा करने गया था. वहां से वापस आने के दौरान दौलतपुर के पास सड़क दुर्घट’ना में मौ’त हो गई. जबकि मृ’तक की साली रूबी कुमारी घा’यल है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पूर्व सरपंच सह मंडल अध्यक्ष की मौ’त के बाद सदर अस्पताल में कई स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे और परिजनों के सांत्वना दिया।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *