Press "Enter" to skip to content

सिर्फ संविधान से ही चलेगा देश.. दूसरा कोई विकल्प नहीं: बाबा बागेश्वर के संकल्प पर बोले चिराग पासवान

पटना: पांच दिनों तकहनुमंत कथा करने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वापस तो लौट गए लेकिन अपने पीछे एक बड़ा मुद्दा छोड़ गए। अपने पांच दिनों के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई बार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि बिहार से ही उनका संकल्प पूरा होगा। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद बिहार में सियासत गर्म हो गई है। पटना पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बाबा बागेश्वर के संकल्प पर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे लेकिन देश संविधान से ही चलेगा, इसके आलावा और कोई विकल्प नहीं है।

Chirag Paswan Friend Saurabh Pandey Reveals Secret Told Plan Of Pashupati  Kumar Paras 2020 Ann | Exclusive: चिराग पासवान के दोस्त ने खोला '3.5 करोड़'  वाला राज, पशुपति पारस का 2020 वाला 'प्लान ...

संविधान के अलावा देश को चलाने का कोई और विकल्प नहीं है। सभी लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हर कोई अपनी सोंच को लोगों के सामने रख सकता है लेकिन अंततः संविधान से ही देश चलेगा। पिछले 75 वर्षों से देश संविधान के आधार पर ही चल रहा है। विपक्ष के लोग ढिंढोरा पीटते रहते हैं कि लोकतंत्र और संविधान की ह’त्या हो गई लेकिन देश में चुनाव होने बंद नहीं हुए हैं। स्वभाविक है कि हर धर्म के लोग आएंगे और अपनी बातों को रखेंगे लेकिन अंत में देश चलेगा तो सिर्फ संविधान के आधार पर उसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

वहीं बिहार में ड्रोन की चोरी के सवाल पर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हीं सब कारणों से बिहार की बदनामी हो रही है। शरा’बबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए बिहार की सरकार ने 60 लाख का ड्रोन खरीदा लेकिन उसे ही सुरक्षित नहीं रख सकी। ये वहीं प्रदेश है जहां पुल हवा में गिर जाता है, बांध को चूहे कुतर देते हैं। यही कारण है कि बिहार और बिहारी बदनाम हो रहे हैं। एक ड्रोन को तो मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं तो देश को कैसे सुरक्षित रखेंगे। किस मॉडल को लेकर नीतीश देशभर में घूम रहे हैं। महागठबंधन की सरकार के पास बिहार के विकास और उसके इमेज को सुधारने का कोई विजन नहीं है और सरकार विजनलेस हो गई है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *