Press "Enter" to skip to content

शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, लड़की बोली..मेरे मायके वाले दे रहे जा’न से मा’रने की धम’की

नालंदा: नालंदा में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली है। अब दोनों पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। लड़की का आ’रोप है कि उसके घर वाले जा’न से मा’रने की धम’की दे रहे हैं। दोनों का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार लड़की वाले होंगे।

मामला वेन थाना क्षेत्र के तोड़ल बिगहा गांव की है जहां लड़की पूजा कुमारी की मां ने सोहसराय थाने में बेटी के अपह’रण का मामला दर्ज कराया है। शादी के नियत से गांव के ही अनीश कुमार पर अग’वा करने का आ’रोप लगाया है। सोहसराय थाने में यह मामला 2 मई को दर्ज कराया गया था। जिसमें लड़की के घरवालों ने यह आ’रोप लगाया था कि परीक्षा देने के लिए उनकी बेटी सोहसराय गयी थी इसी दौरान उसे अनीश ने अ’गवा कर लिया था।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही थी। लेकिन आज अनीश और पूजा एक साथ नालंदा पहुंच गये और दोनों ने अपनी जा’न को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा का गुहार लगायी। फिर चोरी छिपे दोनों वेन थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया।

पूजा और अनीश का कहना है की दोनो के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की के परिवारवाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। यही कारण था कि दोनों ने घर से भागकर राजगीर में शादी कर लिया। लेकिन लड़की वाले जा’न मा’रने की ध’मकी दे रहे हैं। पूजा और अनीश का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए जिम्मेदार लड़की वाले होंगे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *