Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर में शादी में डिस्को के लिए गरजा तमं’चा, दो नाबालिगों को लगी गो’ली, गं’भीर रूप से घा’यल

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में शादी में डांस करने को लेकर ऐसा वि’वाद उठा कि गो’ली चल गई। दो नाबालिग लड़कों को गो’ली लग जाने के बाद अफरातफरी मच गई। शादी की सारी खुशियां घब’राहट में बदल गईं। दरअसल, दलसिंहसराय थाना अंतर्गत नवादा में एनएच 28 के किनारे एक शादी समारोह में डांस करने के दौरान विवा’द होने पर एक युवक ने गो’ली चला दी। जिससे दो किशोर गंभी’र रूप से ज’ख्मी हो गए। घा’यलों को अस्पताल ले जाया गया और आनन फानन में शादी की रस्में पूरी करके वर और कन्या पक्ष के लोग घर छोड़क फ’रार हो गए।

Marriage: डीजे पर डांस के दौरान आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लड़की ने  शादी से किया इनकार | Computer Jagat

घट’ना के बाद दोनों घाय’लों को  दलसिंहसराय से समस्तीपुर इलाज के लिए भेजा गया। प्राथमिक उपचार करके वहां से रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बेगूसराय ले गए।  शनिवार सुबह इस घ’टना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घट’नास्थल पर पहुंची। हालांकि उसके पहले ही वर और वधु पक्ष के लोग आननफानन में शादी की रस्म पूरी कर फरार हो चुके थे। पुलिस उन्हें तलाश रही है।

इस मामले में इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि घट’ना की जांच शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, नवादा निवासी रामचंद्र राम की बेटी की शादी थी। शुक्रवार रात विभूतिपुर के टभका गांव से बारात आयी थी। बताया गया कि रात करीब एक बजे डांस करने के सवाल पर युवकों में वि’वाद हो गया। जिसके बाद वधु पक्ष के एक युवक ने गोली चला दी। जिससे शादी समारोह में शामिल नवादा के ही राजेश सहनी का 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और विजय राम का 12 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार ज’ख्मी हो गया।

बताया गया है कि अमन के पंजरा में और अजीत के सीने के पास गो’ली लगी है। दोनों के ज’ख्मी होते ही भगदड़ मच गई। परिजन जख्मी दोनों किशोरों को इलाज के लिए समस्तीपुर ले गए। जहां उनकी गंभीर हालत देख रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन दोनों को बेगूसराय ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि दोनों के शरीर से गो’ली निकाल दी गयी है। हालांकि हालत अब भी गंभीर है।

इधर गो’ली चलने की घट’ना के बाद आननफानन में सिंदूरदान की रस्म पूरी करने के बाद वर और वधु पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। देर रात घटना होने के कारण स्थानीय सभी लोगों को भी रात में जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस को भी सुबह आठ बजे के बाद जानकारी मिली, जिसके बाद इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *