Press "Enter" to skip to content

एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं दो लड़कियां, सड़क पर चले लात, घूसें, डंडे; एक का सर फ’टा, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं। एक लड़की ने दूसरी लड़की की जमकर पि’टाई की  हालांकि, इस दौरान दोनों ओर से जमकर ला’त, घू’सें और डं’डे चले गए। घ’टना में एक लड़की का सर फ’ट गया।  काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक पर कॉलेज के पास की घ’टना है। पूरी घट’ना’ का वीडियो एक युवक ने बना लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड मामले के इस ड्रामे पर चर्चा जोरों पर है।

एक बॉयफ्रेंड के लिए  भिड़ गईं दो लड़कियां, सड़क पर चले लात, घूसें, डंडे; एक का सर फटा, वीडियो वायरल

जिले के एलएस कॉलेज के पास मुख्य सड़क पर सोमवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब  दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में कहा जा रहा है कि छात्राएं ब्याय फ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गई।  वीडियो में एक छात्रा स्कूटी पर दिख रही है। आसपास में तीन-चार अन्य छात्राएं भी खड़ी हैं। इसी दौरान सामने से हाथ में डंडा लेकर एक छात्रा आती है और स्कूटी सवार छात्रा की पिटाई कर देती है। स्कूटी सवार का सिर फूट जाता है।

स्कूटी सवार छात्रा का सिर फट जाने के बाद उसकी सहेलियों ने डंडा चला रही छात्रा को पी’ट दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक छात्रा दूसरे छात्रा को कह रही थी कि मेरे दोस्त के करीब मत आओ। तुम उससे दूर रहो। मार’पीट होते देख कई लोग जुट गए। एक युवक भी वहां पहुंचा और दोनों को अलग किया। युवक ने डंडा चला रही युवती को थप्पड़ भी मारा। वायरल वीडियो पर कई तरह की चर्चा हो रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही काजी मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। तबतक सभी लड़कियां जा चुकी थीं।  थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस वीडियो को लेकर हालात पर नजर बनाए हुए है।लोगों ने बताया कि एक ही लड़के से दोनों लड़कियों की दोस्ती है। दोनों एक दूसरे को लड़के से दूर रहने के लिए डांट रही थीं। इसे लेकर नोक-झोंक को बाद मा’र पी’ट हो गई।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *