Press "Enter" to skip to content

सतुआनी पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर डू’बा, घाट पर मच गया कोहराम

आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबकर एक किशोर की मौ’त हो गई। किशोर सतुआनी को लेकर गंगा स्नान करने आया था। हादसे में 15 साल के करण कुमार सिंह बड़हरा के बखोरापुर वार्ड छह निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र की मौ’त हो गई। वह बड़हरा के बिराहिपुर हाई स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। सतुआनी को लेकर छात्र नेकनाम टोला गंगा घाट पर स्नान करने आया था, इसी दौरान वह डूब गया।

सतुआनी पर भोजपुर में गंगा नदी में किशोर डूबा

छात्र का श’व नदी से निकाला गया। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। लोगों का कहना है कि नहाने के दौरान सतर्कता और सावधानी नहीं बरतने के कारण किशोर डू’ब गया। बखोरापुर गांव निवासी करण कुमार सिंह नेकनाम टोला घाट पर गांव के ही चार दोस्तों सोनू, पवन ,टिंकू के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया हुआ था। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। दोस्तों के चीख-पुकार मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में डूबे किशोर के श’व को बाहर निकाला।

लोग किशोर को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृ’त घोषित कर दिया। हा’दसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। करण दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार में एक बहन काजल, एक भाई रौशन, मां ललिता देवी और पिता जितेन्द्र सिंह है। पेशे से पिता किसान है। बेटे की मौ’त के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घाट पर भी सन्नाटा पसर गया है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *