Press "Enter" to skip to content

मां के इश्क में रोड़ा बना बेटा तो करवा दी ह’त्या, बहु की शिकायत पर सच आया सामने

अररिया: मामला अररिया के फारबिसगंज का हैं  जहां एक मां ने ही अपने बेटे की ह’त्या करवा डाली है।  दरअसल, अररिया जिले के फारबिसगंज अंतर्गत मटियारी पंचायत में एक मां ने अपने अवै’ध संबंध के कारण खुद के ही बेटे का अप’हरण कर उसकी ह’त्या करवा दी है। पुलिस ने अपहृ’त सुमन यादव (26) का श’व अररिया के चंदा चौक स्थित जेबीसी नहर से बरा’मद किया है। पुलिस ने गुरुवार को ही युवक की मां को गिर’फ्तार कर लिया था।

छत्तीसगढ़ - प्रेम-प्रसंग का राज खुलने के डर से मां ने प्रेमी से करा दी बेटे की हत्या, फिर जंगल में फांसी पर लटका दिया शव |

बताया जा रहा है कि, आरो’पी महिला रेणु देवी के पति रिटायर्ड फौजी स्व. विश्वेश्वर यादव की भी कुछ महीने पहले संदेहास्पद मौ’त हो गई थी। जिसको लेकर भी स्थानीय ग्रामीणों कई तरह की बातें कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी दरगाहीगंज थाना नरपतगंज का निवासी था। जो कुछ साल पहले ही मटियारी पंचायत में जमीन खरीदकर मकान बनाया था। उसकी भी पत्नी से अनबन होते रहती थी। अचानक उनकी संदेहास्पद मौ’त हो गई। पति की मौ’त के बाद घर पर बाहरी लोगों का आना जाना शुर हो गया। इसके बाद अब इसके बेटे की मौत की खबरें भी निकल कर सामने आई है। मृतक के चाचा जय कुमार यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई (पूर्व सैनिक) की भी ह’त्या अवैध संबध को लेकर पत्नी रेणु देवी ने कराई थी। आज उसके भतीजा की भी ह’त्या करा दिया है।

इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि आरोपित महिला को गिर’फ्तार कर लिया गया है। मृ’तक की पत्नी के आवेदन पर पहले अपह’रण का केस दर्ज किया गया था। शव बरामद होने के बाद केस ह’त्या में तब्दील होगा। केस में दर्ज अन्य आरो’पितों की गिर’फ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *