Press "Enter" to skip to content

बिहार: हा’दसे के बाद सड़क किनारे पल’टी मुर्गा लोड पिकअप वैन, लोगों में चिकन लूटने की मची होड़

बांका: अबतक आपने बिहार में तेल और श’राब की लू’ट से जुड़ी खबरें सुनी होंगी लेकिन इस बार का मामला थोड़ा अलग है। बांका में एक पिकअप वैन के पल’टने के बाद उसपर लोड मुर्गा लूटने की लोगों में ऐसी होड़ मची कि चंद घंटों के भीतर करीब 12 क्विंटल चिकन लू’टकर फरार हो गए। जिसके हाथ जितनी मुर्गियां लगी लेकर फ’रार हो गया। घट’ना  रजौन थाना क्षेत्र की है।

बिहार: बीच सड़क पर पलट गई मुर्गों से भरी गाड़ी, चिकन के लिए लोगों ने लूट  लिए सारे मुर्गे - begusarai pickup van full of chicken overturned in road  people looted all

जानकारी के मुताबिक सोमवार को भागलपुर की तरफ से एक मुर्गा लदी पिकअप वैन तेज गति से सदर बाजार जा रही थी। इसी दौरान रजौन थाना क्षेत्र के 13 माइल चौक के पास सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों से पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअव वैन सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। इस घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

इधर, जैसे ही ग्रामीणों को मुर्गा लोड पिकअप वैन के पलटने की खबर मिली, लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े और उनमें मुर्गा लूटने कु होड़ मच गई। करीब एक घंटे के भीतर लोगों ने आधा पिकअप वैन खाली कर दिया। पिकअप वैन पर करीब 24 क्विंटल मुर्गा लोड था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने पिकअप वैन और दुर्घट’नाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया हालांकि तब तक लोगों ने 12 क्विंटल मुर्गा लू’ट लिया था।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BANKAMore posts in BANKA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *