सहरसा: आए दिन ह’थियार लेकर फोटो खिंचवाने का शौक तो युवाओं में देखा जाता था लेकिन अब महिलाएं भी हथि’यार लेकर फोटो खिचवाने की शौकीन बन गई है। ताजा मामला सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सूहथ पंचायत का बताया जा रहा है। जहां एक महिला अपने हाथ में ह’थियार लेकर फोटो खिंचवा रही है। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस संबंध में सौरबाजार थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही मामले में आरो’पी की गि’रफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा। इधर इस मामले में पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी मनीष कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें वायरल फोटो की जानकारी नहीं है। मामले सामने आने पर उनके स्तर से कार्रवाई किये जाने की बात कही है। मालूम हो कि इन दिनों युवाओं का हथि’यार लेकर फोटो खिचवाने के बाद मशहूर होने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है।














Be First to Comment