Press "Enter" to skip to content

बिहार: दुल्हन को नचाने पर भि’ड़ गए घराती-बाराती, लड़की ने फेरों से किया इंकार, अटक गई शादी

आरा के भोजपुर में दुल्हन को नचाने को लेकर वधू पक्ष और बारातियों के बीच जमकर मा’रपीट हो गई। जिसमें कई महिलाएं घा’यल हो गई। वहीं दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अब तक शादी अटकी हुई है। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है। दरसअल पूरा मामला भोजपुर जिले के बिहिया नगर का है। जहां बुधवार की देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब जयमाल के बाद दुल्हन को नचाने के विवा’द में वर व वधू पक्षों में जमकर मा’रपीट हो गयी। इसे लेकर कुछ देर के लिए अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी। इससे खिन्न दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसे लेकर बाराती और सराती सकते में पड़ गये। रातभर दुल्हन पक्ष को समझाने के बाद भी गुरुवार तक शादी नहीं हो सकी थी।

6 फेरे लेने के बाद दुल्हन बोली- नहीं करना शादी दूल्हा पसंद नहीं UP का मामला  - After Completing 6 fhera during marriage the bride said she will not  marry the groom

वर-वधू पक्ष के लोग भिड़े
घट’नाक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बिहिया नगर के डाकबंगला चौक के समीप लॉज में बक्सर जिले के इटाढ़ी निवासी वर पक्ष और बिहिया नगर की दुल्हन पक्ष के लोग जुटे थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे बारात लगी। बारात लगने के बाद जयमाल की रस्म खुशी के साथ पूरी हुई। जयमाल के बाद बाराती पक्ष की ओर से दुल्हन को नचाने की बात कही जाने लगी। इसे लेकर विवाद शुरू हुआ और तू-तू, मैं-मैं होकर बाराती व दुल्हन के पक्ष लोग आपस में भिड़ गये।

विवाद के बाद दुल्हन ने किया शादी से मना
जिसमें कुछ महिलाएं भी चोटिल हो गईं। आनन-फानन में सूचना पाकर थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह और एएसआई राजेन्द्र राय दल-बल के साथ पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद भी पूरे प्रकरण से खिन्न दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पूरी रात समझौता वार्ता भी चली लेकिन गुरुवार तक शादी नहीं हो सकी थी। इस प्रकरण को लेकर पूरे नगर में चर्चा का बाजार गर्म है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *