Press "Enter" to skip to content

शादीशुदा महिला के थे दूसरे मर्दों से संबं’ध, परिवार वालों को रास नहीं आया तो ऐसे मा’र डा’ला

पटना: बिहार के पटना जिले में एक महिला की ह’त्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की ह’त्या अवै’ध संबंध के चलते हुई थी। 21 वर्षीय महिला शादीशुदा थी और उसके दूसरे मर्दों से संबंध थे। इससे उसके ससुराल वाले और मायके वाले परेशान थे। महिला के दादा और भाई ने तंग आकर उसका गला घों’टकर मौ’त के घाट उतार दिया। पुलिस को होली के दिन गंगा नदी के किनारे महिला की ला’श मिली थी। मामला बख्तियारपुर थाना इलाके का है।

जस्टिस ने कहा- बॉबी के ऋषि-डिंपल की तरह लड़का-लड़की के घर से भागने के मामले  बढ़ रहे, लेकिन असल जिंदगी में हैप्पी एंडिंग नहीं होती | Like the sage ...

वा’रदात को अंजाम देने के बाद महिला के श’व को गंगा किनारे ठिकाने लगा दिया गया था। इस कां’ड में शामिल महिला के भाई और दादा को पुलिस ने गिर’फ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि होली के दिन रामनगर करारी कच्छार गंगा तट से 21 वर्षीय महिला का श’व बरामद किया गया था। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी। इसके लिए एक एसआईटी गठित की गई। इसमें थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पुअनि ज्योति कुमार बसु, पुअनि सत्येंद्र कुमार सिंह व सशस्त्रत्त् बल शामिल रहे।

एसआईटी ने वैज्ञानिक तरीके और सोशल मीडिया के जरिये गहन छानबीन कर महिला की पहचान की। मृ’तका साजन कुमारी का मायका बख्तियारपुर थाना इलाके के नया टोला राघोपुर में है। उसकी शादी अथमलगोला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में हुई थी। महिला आए दिन अपने ससुराल से भाग कर मायके आ जाती थी। इससे दोनों पक्ष महिला से नाराज रहते थे। काफी समझाने के बाद भी वह अपने करतूतों से बाज नही आ रही थी।

साजन कुमारी मोबाइल पर गैर मर्दो से बातचीत करती थी। इससे उसके मायके वाले काफी खफा रहते थे। इससे तंग आकर होलिका दहन के दिन मायके वालों ने एकजुट हो कर महिला की ह’त्या कर दी। साजन कुमारी का भाई विशाल और दादा विरलाल राय दोनों ने महिला का गला घों’ट कर उसे मा’र डाला। साथ ही सबूत छुपाने के मकसद से श’व को गंगा किनारे ठिकाने लगा दिया। महिला की ह’त्या में शामिल भाई और दादा को गि’रफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *