Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर 5 सालों तक करता रहा यौ’न शो’षण, लड़की ने उठाया ये खौ’फनाक कदम

जहानाबाद: जहानाबाद सदर अस्पताल में पुलिस के द्वारा एक प्रेम प्रसंग में ज’हर खाई लड़की को इलाज के लिए लाया गया है जिसके पास से तीन पन्नो का  प्रेम पत्र, लड़के का फोटो एवं एक मोबाइल मिला है. लड़की के पास से मिले प्रेम पत्र के अनुसार यह स्पष्ट है कि औरंगाबाद जिले की रहने वाली लड़की जहानाबाद जिले के एक लड़के से पिछले 5 – 6  वर्षों से आपस मे प्रेम प्रसंग चलते आ रहा था।

Jehanabad News: शादी का झांसा देकर 5 साल से कर रहा था यौन शोषण, लड़की ने  आत्महत्या की कोशिश की, sexual abuse in jehanabad girl tried to commit  suicide

लड़की ने लिखा है कि कई बार लड़के के द्वारा शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरि’क सं’बंध भी बनाया गया. अकेले में लड़की को सिंदूर देकर शादी का आश्वासन भी दिया गया पर अपने घर ले जाने से लड़का हमेशा इंकार करते रहा. इस बात से परेशान लड़की जब लड़के के घर पर चली गई तो लड़के के परिवार वाले के द्वारा लड़की को मार’पीट कर घर से भगा दिया गया। 

जिसके बाद परेशान  होकर लड़की ने आज अंतत जह’र खाकर आत्मह’त्या करने का प्रयास किया है हालांकि इस मामले में नगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव के समीप एक लड़की अचेत अवस्था में पड़ी हुई है इसी सूचना के आधार पर पुलिस लड़की को लाकर सदर अस्पताल में इलाज करवा रही है एवं लड़की के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है प्रेम प्रसंग में जहर खाई लड़की को डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *