Press "Enter" to skip to content

रब ने बना दी जोड़ी! तीन फीट के दूल्हे को मिली साढ़े तीन फीट की दुल्हनिया, मंदिर में लिए सात फेरे

छपरा: किसी ने सच ही कहा है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन सात जन्मों का बंधन पहले से ही तय होता है। छपरा से कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां तीन फीट के दूल्हे को साढ़े तीन फीट की दुल्हनिया मिली है। दोनों जाति का बंधन तोड़कर सात जन्मों के लिए एक हो गए।

रब ने बना दी जोड़ी! 3 फीट के दूल्हे को मिली साढ़े तीन फीट की दुल्हन, मंदिर  में लिए फेरे - Chhapra Marriage of 3 feet young man and 3 5 feet

दरअसल, चनचौरा के रामकोलवा गांव निवासी 23 वर्षीय श्याम कुमार की शादी में उसकी हाइट बाधा बन रही थी। काफी कोशिशों के बावजूद तीन फीट का श्याम कुमार दूल्हा नहीं बन पा रहा था। इसी बीच शैलेश सिंह फरिश्ता बनकर श्याम की जिंदगी में आया और उसके कारण श्याम की जिंदगी बदल गई। मढ़ौरा के भावलपुर की रहने वाली 30 साल की रेणु से शैलेश ने श्याम की मुलाकात करा दी। रेणु की भी शादी कम लंबाई के कारण नहीं हो पा रही थी। साढ़े तीन फीट की रेणु की शादी नहीं होने से उसके भी परिजन परेशान थे।

शैलेश की पहल पर दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और रिश्ता तय हो गया। निर्धारित समय पर दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के लोग मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर पहुंचे और भगवान को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं यह शादी इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *