Press "Enter" to skip to content

अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका को छोड़कर चार बार भागा प्रेमी, पर वो हर बार ढूंढ लाई; अब थाने में बजी शहनाई

सीतामढ़ी: बिहार की एक अजब प्रेम की गजब कहानी ने लोगों को चौंका दिया है। एक प्रेमी प्रेमिका को छोड़कर चार बार फरार हो गया लेकिन चारों बार प्रेमिका ने उसे ढूंढ निकाला। इतना ही नहीं, एक बार प्रेमी ने ट्रेन से कूदने की भी कोशिश की लेकिन अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों की लव स्टोरी को शादी तक बिहार की सोनबरसा पुलिस ने पहुंचाया। सीतमाढ़ी के सोनबरसा थाने में गुरुवार को शहनाई बजी और प्रेमी जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस कर्मी शादी के गवाह बने।

बिहार के सीतामढ़ी में थाने में हुई शादी

इस प्रेम कहानी की शुरुआत तमिलनाडु में हुई लेकिन लड़का बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है। वहीं, लड़की उड़ीसा की रहने वाली है। मामला यूं हैं कि लड़की उड़ीसा के जासपुर जिला अंतर्गत जाका थाना क्षेत्र के चदीखन गांव निवासी सुरेंद्र सेठी की बेटी सुनीता कुमारी है। वो मार्च 2022 में सिलाई-कटाई का काम करने तमिलनाडु के तिरुपुर चली गई। यहीं, उसकी मुलाकात सोनबरसा थाने के पिपरा परसाईन के पकड़िया गांव निवासी राम ठाकुर के 22 साल के बेटे चंदन ठाकुर से हुई।

चंदन और सुनीता की मुलाकातों ने प्रेम कहानी को जन्म दे दिया। दोनों प्रेम-प्रसंग में साथ रहने लगे लेकिन पांच महीने पहले चंदन लड़की को छोड़कर घर चला आया। लड़की जैसे-तैसे पता लगाकर अपने प्रेमी के गांव पहुंची लेकिन यहां से भी चंदन उसे छोड़कर अपने भाई के पास लुधियाना जा पहुंचा। सुनीता एक बार फिर चंदन को ढंढूते हुए लुधियाना पहुंच गई। वहां से दोनों साथ घर लौटने के लिए निकले। दोनों ट्रेन में बैठकर घर लौटने लगे। इसी बीच चंदन ने भागने के लिए वाराणसी में ट्रेन से कूदने की कोशिश की। इस चक्कर में उसका हाथ जख्मी हो गया।

इसके बाद भी प्रेमिका ने हिम्मत नहीं हारी। वह अगले स्टेशन पर उतरी और लड़के को ढूंढ निकाला। फिर, वापस घर आ गई। चंदन घर में ताला लगाकर यहां से भी फरार हो गया। इसके बाद लड़की शिकायत लेकर थाने पहुंची। सोनबरसा थाना ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर चंदन को ढूंढ निकाला। पुलिस चंदन को पकड़कर थाने ले आई, जहां स्थानीय सरपंच पति राम कैलाश यादव, चंदन के पिता, पंसस जयकिशोर साह, मुखिया देवेंद्र राम, उपेंद्र यादव, मिथलेश यादव की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई। पुलिसकर्मियों ने आशीर्वाद दिए। दोनों सात जन्मों के लिए साथ हो गए। इस शादी समारोह की चर्चा आम है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *