मुजफ्फरपुर: हथि’यार से लैस नकाबपोश तीन अपरा’धियों ने खबड़ा के नवल किशोर नगर में एक कुरियर कंपनी से 10.93 लाख रुपये लू’ट लिए। कैश बाक्स भी उखाड़कर ले गए। करीब एक घंटे बाद एक कर्मचारी ने इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। तब तक अप’राधी वहां से भाग निकले थे। 29 जनवरी को इसी कुरियर कंपनी में यहां पहले भी लू’ट की घट’ना हुई थी। 30 दिनों के भीतर लू’ट की दूसरी घट’ना से इलाके में दह’शत है।

सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दफ्तर में लगे सीसी कैमरे खराब थे। आसपास में लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसमें बाइक सवार बद’माश की तस्वीर कैद हो गई है। फिलहाल मामले में एक कर्मचारी कृष्णमोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके दोनों मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। उसकी गतिविधि के साथ काल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

घट’ना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के मैनेजर इंद्रजीत कुमार भी वहां पहुंचे। पुलिस को उन्होंने बताया कि घ’टना के कुछ देर पहले कैश बाक्स को सील कर तीन कर्मियों में से दो चले गए थे। कृष्णमोहन अंदर ही आराम कर रहा था। आधे घंटे बाद लू’ट की जानकारी मिली। बताया गया कि रविवार की देर रात 2.55 बजे तीन अपरा’धियों ने कुरियर कंपनी के दफ्तर पर धावा बोल दिया। ताला तोड़कर अंदर घुसा और हथि’यार के बल पर एक कर्मचारी को कब्जे में लेकर कैश बाक्स लू’ट लिए।

हिरासत में लिए गए कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि एक अप’राधी उनपर बंदू’क ताने हुए था। इसके अलावा दो अप’राधी कैश बाक्स को दीवार से उखाड़ने में लगे थे। फिर बाक्स को लेकर भाग निकले। नगर डीएसपी ने कहा कि कर्मचारियों की गतिविधि की जांच चल रही है। एक कर्मचारी के घर पर छापेमारी की गई तो वह फरार मिला। गुत्थी सुलझाने को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है। सूचना संग्रह कर टीम कार्रवाई कर रही है।

29 जनवरी की घटना में पुलिस अब तक खाली हाथ
पिछले महीने 29 जनवरी की रात भी अपराधियों द्वारा कुरियर कंपनी के इसी दफ्तर को निशाना बनाया गया था। उस घटना में भी दूसरे दिन मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक हाथ खाली है। इससे प्रतीत हो रहा कि मामला दर्ज कर पुलिस की कार्रवाई सिमटी है। जांच के बाद पुलिस उस समय भी कर्मचारी की भूमिका को संदेह के घेरे में लेते हुए पूछताछ की थी, लेकिन अब तक घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका है।
















Be First to Comment