Press "Enter" to skip to content

सर्वे में बड़ा खुलासा: बिहार में 96 फीसदी लोगों ने छोड़ा श’राब पीना, शरा’बबंदी के पक्ष में 92% पुरुष-98% महिलाएं

बिहार में 99 फीसदी महिलाएं शरा’बबंदी के पक्ष में हैं। यही नहीं 92 फीसदी पुरूष भी शरा’बबंदी के साथ खड़े हैं। चाणक्य लॉ विश्वविद्यालय और जीविका के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग के तत्वावधान में हुए इस सर्वे में शरा’बबंदी के सात वर्षों में इसके प्रभाव का पूरे प्रदेश में विस्तार से सर्वे किया गया। साथ ही, इसको लेकर आम आदमी की प्रतिक्रिया भी रिकार्ड की गयी है।

सर्वे में बड़ा खुलासा: बिहार में 96 फीसदी लोगों ने छोड़ा शराब पीना, शराबबंदी के पक्ष में 92% पुरुष-98% महिलाएं

सर्वे का नतीजा बता रहा है कि सूबे के आम लोगों ने शराबबंदी को न केवल सकारात्मक रूप में लिया है, बल्कि इसका खुलकर समर्थन किया है। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार, उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक बी. कार्तिकेय धनजी, चाणक्य लॉ विश्वविद्यालय के डीन एस.पी. सिंह, मद्य निषेध एवं उत्पाद उपायुक्त कृष्ण कुमार ने सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया।

सर्वे में 98 फीसदी पंचायतों और 90 फीसदी गांवों तक पहुंची टीम
इस साल सर्वे का दायरा और विस्तारित किया गया था। गत वर्ष केवल चार हजार लोगों से बातचीत के आधार पर सैम्पल सर्वे किया गया था। इस साल 10 लाख 22 हजार 467 लोगों से बातचीत करके रिपोर्ट तैयार की गयी है। सर्वेक्षण के लिए राज्य के सभी जिलों और सभी प्रखंडों को आधार बनाया गया। इसके लिए 1.15 लाख जीविका समूह में से 10 हजार लोगों का चयन किया गया था। इन लोगों ने 98 फीसदी पंचायतों और 90 फीसदी गांवों में लोगों के बीच जाकर सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने 7968 पंचायतों लगभग 33 हजार गांवों के लोगों से संपर्क किया।

सभी जिलों में प्रवेश मार्गों पर सख्त चौकसी
जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शरा’बबंदी कानून को लेकर हर स्तर पर सख्ती भी बरती जा रही है। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकसी की जा रही है। पहले केवल 15 चेकपोस्ट थे, आज 80 हो गए हैं। इन चेक पोस्टों के माध्यम से सभी जिलों की सड़कों की निगरानी की जा रही है। शरा’ब के अवै’ध प्रवेश को लेकर हम पूरे प्रदेश में कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

2016 से राज्य में लागू हुई थी शराबबंदी
श’राबबंदी के बमुश्किल एक साल बाद, 2017 में तीन डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला था। कि लगभग 64% आदतन शरा’ब पीने वालों ने प्रतिबंध के बाद श’राब लेना बंद कर दिया था, जबकि 25% से अधिक ताड़ी जैसे अन्य पदार्थों का सेवन करने लगे थे। , गांजा (मारिजुआना), चरस आदि, जबकि कई अभी भी अवैध रूप से आस-पास के इलाके या पड़ोसी जिलों से शरा’ब प्राप्त कर रहे थे।आपको बता दें नीतीश कुमार ने 2015 के विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं के एक समूह से किए गए वादे का हवाला देते हुए अप्रैल 2016 में राज्य में श’राबबंदी लागू कर दी थी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *