समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ अपरा’धियों ने गो’लियां बरसाकर एक को मौ’त के घाट उतार दिया तो दूसरा शख्स जिंदगी की जंग लड़ रहा है। जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में पूर्व मुखिया सहित दो लोगों को गो’लियों से छ’लनी कर दिया। इस घटना में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह की मौ’त हो गई।
सुरेंद्र प्रसाद सिंह विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण के पूर्व मुखिया थे। वह चिमनी व्यवसायी थे। वहीं उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह को कई गो’लियां लगी हैं। गं’भीर हाल’त में उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। इलाज के दौैरान उनकी भी मौ’त हो गई।
बताया जाता है कि पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपने सहयोगी सत्यनारायण सिंह के अपने चिमनी जा रहे थे। इसी दौरान महना चौर में मरडीहा स्कूल के पास घात लगाए अपरा’धियों ने ताबड़तोड़ फा’यरिंग कर दी। दोनों को इस बात का कोई अनुमान नहीं था कि ऐसी घ’ट सकती है। इसलिए वे भाग भी नहीं सके। गो’लियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े। घट’नास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया के समर्थक और परिजन मौके पर पहुंचे।
वार’दात को अंजाम देने के बाद सभी बाइक सवार अप’राधी बाइक से फ’रार हो गए । इसके बाद परिजन दोनों को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने पूर्व मुखिया को मृ’त घोषित किया। वहीं उनके सहयोगी को गंभीर हालत देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घ’टना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दह’शत’ का माहौल बन गया है।
Be First to Comment