सहरसा: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो हथि’यार त’स्करों को गिर’फ्तार किया है। गिर’फ्तार त’स्करों के पास से हथि’यारों का जखीरा बरा’मद हुआ है। एसटीएफ की टीम ने दोनों के पास से करीब चार सौ राउंड गो’ली समेत अन्य हथि’यार बराम’द किए हैं। सहरसा एसटीएफ की टीम ने खगड़िया में छापेमारी कर दोनों को गिर’फ्तार किया है।

दरअसल, सहरसा की एसटीएफ टीम को हथि’यार त’स्करी की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम खगड़िया पहुंची और जाल बिछाकर दोनों त’स्करों को ध’र द’बोचा। दोनों के पास से 400 राउंड गो’ली, तीन देसी क’ट्टा, 74 हजार कैश, 5 मोबाइल फोन और हथि’यार त’स्करी में उपयोग की जा रही एक चार पहिया गाड़ी को बरा’मद किया गया है।

गिर’फ्तार त’स्कर कुणाल कुमार यादव और प्रभाकर कुमार सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र स्थित कांप गांव के रहने वाले हैं। दोनों हथि’यार त’स्कर चार पहिया गाड़ी पर सवार होकर हथि’यार की डिलीवरी देने की फिराक में थे।

इस बात की भनक बिहार STF टीम को लग गई थी। इसके बाद STF टीम शुक्रवार को खगड़िया पहुंचकर जिला पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर दोनों हथि’यार त’स्करों को गिर’फ्तार कर लिया।













Be First to Comment