Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: कैमरे से पकड़े 350 तेज र’फ्तार वाहन, जुर्मा’ना होगा

मुजफ्फरपुर:  एनएच-28 पर चांदनी चौक से चकिया टोल तक लगे स्पीड गन सेंसर और सीसी कैमरे की जद में 350 वाहन तेज रफ्तार के मामले में पकड़े गए हैं। वाहन मालिकों के नंबर पर ऑनलाइन चालान का मैसेज भेजा गया है। चकिया टोल से डीटीओ मुजफ्फरपुर को ओवर स्पीड दिखे वाहनों पर जुर्माना के लिए मेल किया गया है।

nagar nigam fine will apply on parked bike on road - मुजफ्फरपुर में दुकानों  के सामने खड़ी हुई बाइक तो भरना पड़ेगा जुर्माना

डीटीओ सुशील कुमार ने बताया कि एनएचएआई की ओर से लगाए गए सेंसर- और कैमरे में 350 वाहनों के ओवर स्पीड की रिपोर्ट आई है। चिह्नित हुए वाहन मालिकों को मैसेज भेज दिया गया है। अब उन्हें मैनुअल नोटिस भी जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी के निबंधन के आधार पर संबंधित डीटीओ कार्यालय को चालान के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

मुजफ्फरपुर जिला परिवहन से निबंधित वाहनों की मुजफ्फरपुर में चालान राशि वसूल होगी। हल्के वाहनों पर ओवर स्पीड के 1000 रुपये और भारी वाहनों पर 2000 रुपये जुर्माना राशि तय है। सीतामढ़ी, हाजीपुर, दरभंगा और पूसा रोड में ओवर स्पीड वाहनों पर जुर्माना के लिए एनएचएआई की ओर से अभी कैमरा व सेंसर नहीं जा सकती है।

ट्रैफिक थानेदार धर्मेंद्र लगाया गया है। इन चार प्रमुख मार्गों पर कुमार ने बताया कि बल की कमी के ट्रैफिक थाने को मिली स्पीड गन मशीन कारण अभी स्पीड गन से जुर्मा’ना वसूली से ही वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाई की कार्रवाई नहीं हो रही है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले को दिया गुलाब :
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को ट्रैफिक थाना की पुलिस ने रोक कर नसीहत के साथ गुलाब का फूल दिया। पुलिस ने हिदायत दी कि अब नियम तोड़ने या बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर जुर्मा’ना भी वसू’ला जाएगा। बाइक पर पति के साथ सवार महिलाओं को भी बताया गया कि उनके सुहाग की सलामती के लिए हेलमेट कितना जरूरी है। महिलाओं ने भी कहा कि अब आगे से बगैर हेलमेट के पति को गाड़ी लेकर नहीं निकलने देंगे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *