Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: गश्ती में अवै’ध वसू’ली का वीडियो वायरल, होमगार्ड जवान गिर’फ्तार

मुजफ्फरपुर: गश्ती के दौरान राजमार्ग पर वाहनों को घेरकर वसू’ली करने वाले गश्ती दल के खिलाफ एसएसपी का रुख सख्त है। साहेबगंज से इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद सोहबगंज थाने में पोस्टेड होमगार्ड जवान को गि’रफ्तार किया गया है। उसके खिला’फ भ्र’ष्टाचार अधिनियम में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। गिर’फ्तार किए गए सोहेबगंज थाने में तैनात होमगार्ड जवान हरिनारायण तिवारी को सोमवार की शाम न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। आरो’पित जवान सरैया के नीरपुर गांव का निवासी है। उसके खि’लाफ विभागीय कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को भी पत्र भेजा गया है। साहेबगंज थाने में 14 जनवरी को एसआई सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गश्ती दल निकला था। इस गश्ती दल में थाने में तैनात होमगार्ड जवान हरिनारायण तिवारी भी शामिल था।

वीडियो के मुताबिक, ट्रैक्टर को, सामने से डंडा दिखाकर उक्त होमगार्ड जवान ने रोका। ट्रैक्टर पर बैठा व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। डंडा दिखाकर ट्रैक्टर को होमगार्ड जवान तब तक घेरे रहा जब तक उसके हाथ में ट्रैक्टर चालक ने नोट नहीं थमा दिया। सामने गश्ती दल की जीप खड़ी वीडियो में दिखी। इसका चालक भी यह सब देख रहा है। गश्ती जीप पर पुलिस अधिकारी या अन्य जवान नहीं दिख रहे हैं।

जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरो’पित जवान ने ट्रैक्टर को घेरकर उसके चालक से 10 रुपये की वसू’ली की थी। ट्रैक्टर को क्यों घेरा गया इसका कारण उसने स्पष्ट नहीं किया है। वायरल वीडियो में प्ले बैक में ‘जनता की है ललकार, बंद करो ये भ्र’ष्टाचार’ गाना लगाया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *