मुजफ्फरपुर: नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला चौक पर नो एंट्री पर जाने से रोकने पर बाइक सवार ने होमगार्ड जवान पर बाइक च’ढ़ा दी। ड्यूटी में तैनात जवान शंकर ज’ख्मी हो गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर बाइक पर पीछे बैठा युवक भी गिर गया। लेकिन, चालक बाइक लेकर भाग निकला।

दूसरे युवक को भागने के दौरान लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पि’टाई की। इस बीच मौका निकाल कर वह भी फरा’र हो गया। घ’टना के बाद मौके पर थोड़ी देर दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जुटने से जाम की स्थिति बन गई।

सूचना पर पहुंची ट्रैफिक व नगर थाने की पुलिस ने यातायात सुचारू किया। इसके बाद ज’ख्मी जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान के हाथ, पैर व पीठ में चो’ट लगी है।

वहीं, नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि पुलिस ने घट’नास्थल से लेकर मोतीझील, स्टेशन रोड, बैंक रोड आदि जगहों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला है। बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी तलाश की जा रही है।


















Be First to Comment