Press "Enter" to skip to content

नालंदा में दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या, ससुरालवालों ने गायब किया श’व, मृ’तक की बेटी भी ला’पता

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या कर श’व को गायब करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर यह गं’भीर आ’रोप लगाया है। विवाहिता और उसकी बेटी दोनों गायब है। अब तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बिटिया के ससुरालवालों पर ह’त्या का आरो’प लगाया है। घट’ना चंडी थाना क्षेत्र के वाली गांव की है।विवाहिता के पिता ने थाने में बेटी के पति और ससुरालवालों के खि’लाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की के पिता हरनौत थाना क्षेत्र के वस्ती गांव के रहने वाले है। पिता शेखर प्रसाद सिंह का कहना है कि 25 मई 2017 को उन्होंने अपनी बेटी अनुराधा की शादी वाली गांव निवासी अभिषेक कुमार से की थी। जिससे एक बच्ची आराध्या हुई। बेटी के जन्म के बाद पति अभिषेक और उसके परिजन और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर अनुराधा की पिटा’ई करने लगे। उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रता’ड़ित किया जाने लगा।

इस बात की जानकारी अनुराधा ने खुद फोन कर मायके में दी थी। जिसके बाद कई बार पति और उसके ससुरालवालों को भी समझाया गया था कि वे इस तरह की मांग अब ना करे। लेकिन वे लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। आए दिन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की पि’टाई की जाती थी। 28 दिसम्बर 2022 को जब वे बेटी के ससुराल गये तब देखा कि घर में कोई नहीं है।

बिटिया अनुराधा और उसकी बेटी आराध्या की काफी खोजबीन की गयी लेकिन दोनों में से किसी का पता नहीं चल पाया। आराधना के पिता का आरो’प है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बेटी और नतिनी की ह’त्या कर श’व को छिपा दिया गया है। पति अभिषेक, सास,देवर सहित  कुल 6 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।

लेकिन अभी तक ना तो बेटी का पता चल पाया है और ना ही नतिनी की ही कोई खबर मिल पाई है। पी’ड़ित पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अभय कुमार की माने तो मायकेवालों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस घट’ना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।

Share This Article
More from NALANDAMore posts in NALANDA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *