Press "Enter" to skip to content

सोनिया गांधी का जन्मदिन आज: कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा- वह प्रधानमंत्री कुर्सी की मोहताज नहीं

नवादा: नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष सतीश कुमार मनट के देखरेख में सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन मनाया गया। जिला अध्यक्ष सतीश कुमार मनटन के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं हिसुआ की कांग्रेसी विधायक नीतू सिंह भी मौजूद रहीं।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा गया। विधायक ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अभिभावक हैं। मैं उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। वह देश की ऐसी महिला हैं, जो किसी भी चीज के लिए मोहताज नहीं है। आज हम लोग ऐसी महिलाओं पर गर्व महसूस करते हैं। पूरा देश सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दे रहे है।

गरीबों के बीच मिठाई का वितरण

बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है। इस दौरान सोनिया गांधी के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।

जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि देश की प्रथम महिला, जिन्होंने देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। आज पूरी तरह देश की सेवा में सोनिया गांधी लगी हुई हैं। हम कांग्रेस के सिपाही आज के दिन सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर गरीबों के बीच मिठाई का वितरण करेंगे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *