Press "Enter" to skip to content

पटना में फ्लिपकार्ट ऑफिस से 3.50 लाख की लू’ट, पुलिस की नजर में घट’ना संदेहास्पद

पटना: एक बार फिर से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के ऑफिस में लू’ट हुई है। दीघा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ऑफिस से 3.50 लाख रुपए हथि’यार के बल पर लू’ट लिए गए हैं। इस वार’दात को 4 अपरा’धियों ने मिलकर अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पहले वो ऑफिस में घूसे। फिर अंदर से वहां का शटर गिराया। वहां के हर स्टाफ को डरा’या-धम’काया और फिर कैश लू’टने के बाद ऑफिस में लगे CCTV का DVR मशीन भी अपरा’धी लू’ट ले गए। जब इस बात की जानकारी दीघा थाना की पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी सीनियर एसपी  मानवजीत सिंह ढिल्लों तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की तरफ से जांच के लिए टीम बना दी गई।

रविवार की शाम का है मामला

बड़ी बात ये है कि कैश लू’ट की यह वा’रदात रविवार की शाम का है। लेकिन, सोमवार को यह मामला सामने आया। लू’ट के इस मामले को दबाने की कोशिश हुई है। फ्लिपकार्ट से जुड़े लोग इस मामले पर कुछ बोलने से बच रहे हैं। थाना स्तर पर भी इस बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा था। दोपहर में जब एसएसपी से बात की गई तो उन्होंने इसे कंफर्म किया। साथ ही बताया कि पटना पुलिस की नजर में कैश लू’ट का यह मामला संदेहास्पद है।

1 घंटे बाद दी पुलिस को जानकारी

फ्लिपकार्ट ऑफिस में रविवार की शाम 6 बजे कैश लूट हुई। मगर, पुलिस को जानकारी ठीक 1 घंटे बाद दी गई। पुलिस को सूचना देने में देरी क्यों की गई? संदेह की यह पहली वजह है। दूसरी वजह ये है कि लू’ट से संबंधित किसी प्रकार का एविडेंस भी पुलिस को नहीं दिया गया। CCTV है पर उसका DVR मशीन नहीं है। वहां के स्टाफ दावा कर रहे हैं कि अप’राधी उसे अपने साथ ले गए।

कहीं इंश्योरेंस के लिए तो ऐसा नहीं कर रहे?

इस कैश लू’ट के पीछे संदेह होने का पुलिस ने तीसरी और बड़ी वजह भी गिना दी है। दरअसल, अब से 11 महीने पहले 9 जनवरी को इसी ऑफिस में अप’राधियों ने ह’थियार के बल पर करीब 12 लाख रुपए लू’ट लिए थे। SSP के अनुसार उस वक्त भी किसी प्रकार का कोई एविडेंस नहीं दिया गया था। इसी बार भी ऐसा ही हुआ। लेकिन, एक अलग बात जरूर हुई थी। इंश्योरेंस के रुपयों के लिए कंपनी की स्टाफ के तरफ से क्लेम किया गया था। शक है इस बार भी ये लोग क्लेम करेंग। ऐसे में संदेह है कि कहीं इंश्योरेंस के रुपयों के लिए तो ऐसा नहीं किया गया है? फिलहाल कैश लू’ट के इस मामले की जांच चल रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *