नालंदा: नालंदा में रविवार की देर शाम एक युवक ने फां’सी लगा आत्मह’त्या कर ली। मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहन कुंआ के समीप की है। मृ’तक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर मुसहरी गांव निवासी गोपाल चौधरी का पुत्र सुमित कुमार (29) के रूप में किया गया है। आत्मह’त्या के कारणों पर सस्पेंस बरकरार हैं।
![]()

बताया जाता है कि सुमित कुमार बिहारशरीफ में रहकर सीएमएस कंपनी में काम करता था। देर शाम जब किसी परिचित ने सुमित को फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके उपरांत जब उसके किराए वाले कमरे पर जाकर देखा तो सुमित फं’दे से झूल रहा था। इसके उपरांत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। तब जाकर फं’दे से श’व को उतार पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया।

युवक ने आत्मह’त्या क्यों की इस पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि सुमित के भाई का कहना है। सीएमएस कंपनी के द्वारा किसी बात को लेकर दबाव होगा जिसके कारण उसके भाई ने आत्मह’त्या की है। लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवक ने अपने कमरे में फं’दे से लट’क आत्मह’त्या कर ली है। श’व को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आत्मह’त्या के कारणों के संदर्भ में जांच चल रही है।




















Be First to Comment