Press "Enter" to skip to content

छठ की खुशियां मा’तम में बदली, महापर्व मनाने घर जा रहे दो बीएमपी जवानों की सड़क हाद’से में मौ’त

बिहार के भोजपुर जिले के आरा से एक सनसनी’खेज घ’टना सामने आई। आरा में हुए भी’षण सड़क हा’दसे में दो  बीएमपी जवानों की मौ’त हो गई। दोनों जवान पूर्वी चंपारण मोतिहारी के रहने वाले बताये जाते हैं।

Untitled design - 2022-10-29T135739.822

दोनों जवान बक्सर जिले के डुमरांव में स्थित बीएमपी-4 में ड्यूटी करते थे। दोनों छठ मनाने के लिए अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान यह सड़क हा’दसा हुआ।

हा’दसे में 2 जवानों की मौ’त
दोनों बीएमपी जवान बाइक पर सवार होकर पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) जा रहे थे। इसी दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर एनएच-84 पर बिलौटी गांव के समीप शनिवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार जवानों को ट’क्कर मा’र दी। दोनों जवानों की मौके पर ही मौ’त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लाप’रवाही से ट्रक वाले तेज रफ्तार से ट्रक चला रहे हैं। ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन जारी है।

गांव जा रहे थे दोनों जवान
दोनों बीएमपी जवान अभी अपने गांव जाने का आधा सफर भी पूरा नहीं कर पाए थे। डुमरांव से मोतिहारी की दूरी 230 किलोमीटर है। जवानों ने सफर के लिए बाइक को चुना। दोनों उस पर सवार होकर निकले थे और दोपहर को अपने गांव पहुंचने वाले थे। इसी दौरान हादसे में दोनों ने अपनी जान गंवा दी।

घट’ना के बाद घट’नास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना के बाद पहुंची बिया थाना पुलिस ने दोनों के श’व को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृ’तक जवानों की पहचान फ़िलहाल नहीं हो सकी है।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *