Press "Enter" to skip to content

बिहार: धनतेरस पर शोरूम से उठाई नई कार, अगले दिन बाजार में 7 लोगों पर चढ़ा दी

बिहार के जहानाबाद शहर में धनतेरस पर नई कार खरीदने के एक दिन बाद ही हाद’से का शि’कार हो गई। शहर के अरवल मोड़ के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सब्जी बेच और खरीद रहे कुल सात लोगों को ट’क्कर मा’रकर घा’यल कर दिया।

धनतेरस पर शोरूम से उठाई नई कार, अगले दिन बाजार में 7 लोगों पर चढ़ा दी

घा’यलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पांच लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मगर दो की हा’लत गं’भीर है।

घा’यलों में तीन सब्जी बेचने वाले हैं, और बाकी सभी लोग सब्जी खरीद रहे थे। जानकारी के मुताबिक शहर के एक शख्स ने धनतेरस के दिन शनिवार को शोरूम से नई कार खरीदी थी। रविवार सुबह वह खुद ड्राइव कर रहा था। गाड़ी का मालिक अरवल मोड़ गोलंबर क्रॉस करते हुए जैसे ही पश्चिम दिशा की ओर जाने लगा। उसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौं’द दिया।

इस घ’टना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को गिर’फ्तार कर नई कार को जब्त कर लिया है। उसे नगर थाने में लाया गया है।

Share This Article
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *