पटना: फ्लैट के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठ’गी में अग्रणी होम के निदेशक आलोक कुमार को शाहपुर पुलिस ने गि’रफ्तार किया है। आरो’पित को वाराणसी स्थित एक अपार्टमेंट से दबो’चा गया।

वह पटना और वाराणसी में फ्लैट देने के नाम पर सैकडों लोगों से ठ’गी कर चुका है। पटना में उसके खिला’फ कुल सात मामले दर्ज हैं। पुलिस आलोक कुमार के खाते को खंगालने के साथ ही यह पता लगा रही है कि उसने कुल कितने लोगों से और कितने की ठ’गी कर रखी है।

अग्रणी होम्स वालों ने फ्लैट के नाम पर सैंकड़ों लोगों को अपना शि’कार बनाया। इन सैंकड़ों लोगों को घर दिलाने के लिए बहला फुसलाकर 14 करोड़ रुपए ठ’ग लिए गए। फ्लैट खरीद के लिए लाखों जमा करने वाले घर का इंतजार करते रहे और कंपनी वाले रुपए लेकर वह फरार हो गये।

अग्रणी होम्स के निदेशक आलोक कुमार ने शाहपुर के सरारी गांव में अग्रणी होम प्रोजेक्ट में फ्लैट के नाम से कई लोगों से लाखों रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद भी उसने ना तो ग्राहकों को फ्लैट दिए और ना ही रुपये वापस किए। जिसके बाद लोगों ने पटना में शाहपुर व पत्रकार नगर थाने में आलोक कुमार के खिलाफ शिकायत की थी।

पश्चिम गुलजारबाग के भवानी भवन रोड नंबर एक निवासी पुनम शर्मा से इस वर्ष अगस्त में शाहपुर थाने में अग्रणी होम के निदेशक पर नौ लाख 29 हजार रुपये लेकर फ्लैट नहीं देने का मुकदमा दर्ज कराया था।














Be First to Comment