बिहार की राजधारी पटना में पुलिस द्वारा गिर’फ्तार चो’र विकास चो’री करता था और उसकी गर्लफ्रेंड सोनी कुमारी चो’री का सामान छिपाने का काम करती थी। बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने नून का चौराहा, लोहा पुल की रहने वाली सोनी कुमारी को 56 लाख रुपए के जेवरात के साथ गिर’फ्तार कर लिया है।

सोनी के पिता सुरेश कुमार दास और भाई रोहित कुमार को भी पकड़ा गया है। पालीगंज निवासी विकास ने कई जगहों पर चो’री करने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर नागेश्वर कॉलोनी के वासुदेव विहार अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीआईजी विनोद कुमार चौधरी और पूर्व एमवीआई गिरिश कुमार के घर से चो’री हुए गहने बरामद किये गये।

1.10 किलो सोने के जेवरात और एक किलो चांदी को विकास ने गर्लफ्रेंड सोनी के घर पर छिपाकर रखा था। सोनी अपनी इच्छा से उन्हें पहनती थी। बाद में उसके भाई रोहित और पिता सुरेश दास जेवरात को रखकर उसे बेच कर लाखों की कमाई करते थे। पुलिस को गिरिश की चो’री गई रिवा’ल्वर, 10 का’रतूस, 1.12 लाख नकदी और अलग-अलग घटनाओं में इस्तेमाल दो बाइक भी मिली।

विकास खगौल, दानापुर, रूपसपुर, एसके पुरी, बुद्धा कालोनी, शास्त्री नगर थाना इलाकों में 40 चो’री की घ’टनाओं को अंजाम दे चुका है।
1.82 लाख में खरीदी लग्जरी बाइक
चो’री के पैसे से विकास ऐश-मौज करता था। गर्लफ्रेंड को कई सारे जेवरात उसने गिफ्ट कर दिये थे। विकास को लग्जरी बाइक पर घूमने का शौक है। उसने 1.82 लाख में एक लग्जरी बाइक खरीदी थी।

हैरान रह गये मकान मालिक
सोनी अपने पिता सुरेश और भाई रोहित के साथ मेंहदीगंज थाना इलाके के नून का चौराहा के समीप धीरज यादव के मकान में किराये पर रहती थी। लाखों के गहने देख मकान मालिक दंग रह गये। उन्होंने बताया कि सुरेश ने तीन महीने से उन्हें किराया नहीं दिया। दिखावे के लिये वह ऑटो चलाता था।














Be First to Comment