बिहार की राजधानी पटना में एक शकी ने कमरे में सो रही पत्नी और जवान बेटी को जिंदा ज’ला दिया। आरो’पी ने बुधवार अलसुबह पेट्रोल छिड़ककर आ’ग लगा दी और मौके से फ’रार हो गया। मामला जक्कनपुर थाना इलाके के चांदपुर बेला स्थित दो पुलवा गली का है। मां-बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरो’पी पिता समेत परिवार के दो अन्य सदसों के खि’लाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से धनरुआ थाना इलाके के पभेड़ी गांव निवासी रामनाथ प्रसाद अपने परिवार के साथ पिछले चार सालों से जक्कनपुर में किराये पर रह रहा था। शक और पारिवारिक कलह में वा’रदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। सोयी पत्नी और बेटी को ज’लाकर मा’र डालने के बाद आरो’पित रामनाथ फ’रार हो गया। वार’दात के वक्त रामनाथ की छोटी बेटी पूनम (20) बेड के नीचे जमीन पर सो रही थी। इस कारण वह आग की चपे’ट में नहीं आई। हालांकि उसकी मां रूनी देवी (40) और बहन सोनम कुमारी (22) बुरी तरह झुल’स गई।

पिता को पेट्रोल छिड़ककर मां-बहन को जिंदा ज’लाते देख पूनम ने शोर-शराबा करना शुरू किया। यह सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। किसी तरह मां और बेटी को स्थानीय लोगों की मदद से पीएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

दिसंबर में होने वाली थी बेटी की शादी
आरो’पी के बेटे रौशन ने बताया कि बड़ी बहन सोनम की शादी दिसंबर में होने वाली थी। समस्तीपुर के एक युवक के साथ उसकी सगाई हो गई थी। शादी की तारीख तय होने ही वाली थी। घर में शादी की तैयारियां भी की जा रही थी। सोनम की होने वाली सास उसे बीएड कराकर शिक्षिक की नौकरी कराने की बात करती थी। वा’रदात के वक्त रौशन घर पर नहीं था, वह ड्यूटी पर चला गया था। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि आरो’पी रामनाथ की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। वह पेशे से ड्राइवर है।

वहीं, पूनम ने बताया कि पहले भी उसके पिता उसकी मां की ह’त्या करने की नियत से गला द’बा चुके थे। एक बार खाने में ज’हर भी मिला दिया था। तब पुलिस ने उसे पकड़ा भी था। बाद में उसे छोड़ दिया गया था। पुलिस ने आरो’पी रामनाथ के मौसेरे भई और उसके बेटे के खि’लाफ केस दर्ज करवाया है। की छोटी बेटी पूनम के बयान पर पिता रामनाथ, पिता के मौसेरे भाई और उसके बेटे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।














Be First to Comment