Press "Enter" to skip to content

पटनाः लड़की को छेड़ा, भाई को खींचकर ले जा रहे थे छात्र; अंबेडकर हॉस्टल हिं’सा में नया एंगल

बिहार के पटना में अंबेदकर हॉस्टल और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिं’सा में एक लड़की से छे’ड़खानी का एंगल सामने आया है। सुल्तानगंज थाना इलाके के बक्सरिया टोला, महेंद्रू स्थित अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों किशोरी पर छींटाकशी के बाद  छात्र और स्थानीय लोगों के बीच भिड़ं’त हो गयी। दोनों ओर से जमकर रो’ड़ेबाजी हुई। आधे घंटे तक पूरा इलाका र’णक्षेत्र में तब्दील रहा।

पटनाः लड़की को छेड़ा, भाई को खींचकर ले जा रहे थे छात्र; अंबेडकर हॉस्टल हिंसा में नया एंगल

आ’रोप है कि हॉस्टल के लड़कों ने किशोरी के भाई और अन्य परिवार वालों की जमकर पि’टाई की। इसके बादे किशोरी के पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉ’ल्वर से फा’यरिंग शुरू कर दी।  एक छात्र की गर्दन में गो’ली लगी है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।

वहीं मार’पीट और फाय’रिंग की सूचना मिलते ही थानेदार शेर सिंह यादव आनन-फानन में अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बवाल को शांत कराया। समय रहते ही पुलिस ने फा’यरिंग करने वाले किशोरी के पिता और हॉस्टल के दो छात्रों सन्नी कुमार (बिहारशरीफ, नालंदा) और विकास कुमार (अतरी, गया) को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता की लाइसेंसी रिवा’ल्वर भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

किशोरी के भाई को हॉस्टल में खींच कर ले गए

किशोरी के परिवारवालों का आ’रोप है कि सामान लाने दुकान पर गयी थी। तभी दुकान से कुछ ही दूरी पर खड़े हॉस्टल के आधा दर्जन लड़कों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इसकी शिकायत लड़की ने अपने घरवालों से की। इस पर उसके पांच भाई व अन्य लोगों ने हॉस्टल के छात्रों का विरोध किया। आरोप है कि पहले बकझक हुई फिर एकाएक काफी संख्या में हॉस्टल के छात्र वहां इकट्ठा हो गये। उन्होंने किशोरी के भाइयों की पिटाई कर दी। उसके एक भाई को खींचकर हॉस्टल के अंदर ले गए।

 

यह देख किशोरी के पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉ’ल्वर से फाय’रिंग शुरू कर दी। उसका कहना है कि अगर वह फा’यरिंग नहीं करता तो हॉस्टल के लड़के उसके बेटे के साथ कुछ अनहोनी भी कर सकते थे। इधर, गो’लीबारी के बाद हॉस्टल के छात्र भी उग्र हो गये। यह बात भी सामने आयी कि फाय’रिंग के दौरान गो’ली लगने से एक छात्र घा’यल हो गया। इसके बाद सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह बवाल को शांत करवाया। दोनों पक्षों में हुई झड़प में छात्र सन्नी कुमार, विशाल कुमार और विकास कुमार सहित अन्य जख्मी हुए हैं। वहीं किशोरी के परिवार के आधा दर्जन सदस्य भी घायल हैं।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कराई एफआईआर

इस घट’ना को लेकर अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों ने भी पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। छात्र सन्नी कुमार के बयान पर किशोरी के पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ सुल्तानगंज थाने में केस दर्ज करवाया है। वहीं किशोरी के परिजनों ने हॉस्टल के छात्रों पर केस दर्ज कराया है।

थानेदार के मुताबिक पुलिस को एक छात्र के गोली लगने की खबर सोमवार की सुबह पांच बजे मिली है। अब तक छात्र पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस गोली से घायल हुए छात्र का पता लगा रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में हॉस्टल के छात्रों को लेकर आक्रोश व्याप्त है। दूसरी ओर हॉस्टल के लड़कों का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया था। जान-बूझकर उनके साथ मारपीट की गयी।

घट’ना के विरो’ध में आज छात्र करेंगे आंदोलन

अंबेडकर हॉस्टल के छात्र नेता अमर आजाद ने कहा कि थाना के समीप होने के बाद भी हॉस्टल में में रहने वाले छात्र सुरक्षित नहीं  हैं। छात्र नेता ने दाव किया कि छात्रों पर झूठा मुकदमा किया गया है। मंगलवार को राज्य के सभी जिले में इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *