राजधानी पटना में स्थित एक हॉस्टल और स्थानीय लोगों के बीच झ’ड़प हो गई जिसमें दोनों ओर से गो’लियां चलाई गईं। वा’रदात में तीन लोग घा’यल हो गए जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तीनों को गो’ली लगी है। घट’ना पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके की है।


जानकारी के मुताबिक बीती रात आलमगंज स्थित अंबेडकर हॉस्टल के छात्र और स्थानीय लोगों के बीच किसी वि’वाद को लेकर झ’ड़प हो गई। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और हॉस्टल के छात्रों से भिड़ गए। इसके दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थ’रबाजी की गई। इसी बीच गो’ली चलाई जाने की बात भी कहीं जा रही है।

पत्थर लगने से दोनों पक्षों के कई लोग घा’यल हैं। लेकिन 3 लोगों को गो’ली लगी है जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। आलमगंज थाना पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। फिलहाल हालात को सामान्य बताया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष से कोई जानकारी नहीं दी गई है।














Be First to Comment